{"_id":"37-194723","slug":"Hardoi-194723-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण ने कराया गरीबों को भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण ने कराया गरीबों को भोजन
Hardoi
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में शाम तक सैकड़ों लोगों ने भोजन किया। समूह सदस्यों ने समाज के लोगों से गरीबों की सहायता के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और भंडारे जैसे कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की।
भंडारे से पूर्व मौनी बाबा मंदिर के पुजारी हरि ओम पांडेय ने भगवान का पूजन कर पूड़ी सब्जी का भोग लगाया। शुभारंभ कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने किया। डा. गुप्ता ने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। अरविंद कुमार, दौलत राम, राकेश सिंह, सुनील कुमार, आशुतोष मिश्र, प्रियम मिश्रा आदि ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है। डा. जेबी सिंह, सुमेर सिंह, मो. वशी, बिरजू अग्रवाल, तारक नाथ, सुबोध आदि ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है तथा वैभव व सुख प्राप्त होता है।
पंकज सिंह, राम सनेही द्विवेदी, संदीप अग्रवाल, पतिराज गुप्ता व राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, पर सुख व शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है। रामकिशन गुप्ता, नरेश कुमार, बलराम, जगपाल सिंह, किशन लाल, दीपक मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, हरिहर सिंह, आत्मा प्रकाश शुक्ला, अनूप गुप्ता, सीता सोनी, डा. अनुज गुप्ता, राजीव दीक्षित, एसके जग्गी आदि ने सहयोग दिया।