फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कार से भिड़ी वैन पलटी, स्कूली बच्चों समेत 20 घायल

कार से भिड़ी वैन पलटी, स्कूली बच्चों समेत 20 घायल

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिलग्राम/सांडी (हरदोई)। बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन कार से टकराकर पलट गई। इससे 14 स्कूली बच्चे और दोनों वाहनों के छह लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आए आसपास के लोगों ने वैन में फंसे घायलों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। तीन बच्चों समेत सात की हालत गंभीर देख लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसा सुबह करीब 9 बजे कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर हुआ। घायल बच्चे माधौगंज स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के हैं। कार सवार लोग कानपुर से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल ले जाने और लाने के लिए मारुति वैन किराए पर लगा रखी है। बुधवार को चालक हरपालपुर क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। दुर्गागंज के पास बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही इंडिका कार से वैन टकराकर पलट गई। इससे वैन में सवार छात्र हरपालपुर कस्बे के अनिकेत (15) पुत्र बलराम, उसका भाई आदर्श (16), अंकित (12), अजीत (16) पुत्र रामप्रताप, अविरल (15) पुत्र गणेश मिश्र, नितिन (14) पुत्र उमाकांत, अनुराग (11) पुत्र संतोष यादव, अनुभव (15), अंशु द्विवेदी (12) पुत्र राम नरेश, उसकी बहन मोंटी द्विवेदी (11), प्रणव (15) और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। इन्हें वैन से निकाल कर बिलग्राम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। आठ की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि दो को सांडी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीन अन्य बच्चों को उनके परिजन ले गए। जिला अस्पताल से अनिकेत, आदर्श और प्रणव को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में वैन चालक शिशुपाल (35) पुत्र खुमान निवासी हैबतपुर थाना बिलग्राम, परिचालक अनिल (35) पुत्र राम औतार निवासी अकबरपुर पसनेर थाना बिलग्राम, इंडिका कार सवार सत्यम (32) पुत्र अशोक रस्तोगी निवासी कानपुर चौक जनपद कानपुर, जसकीरत (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी 145 ए रामनगर कानपुर, कुशाग्र (22) पुत्र दीपक रोहतगी निवासी छावनी रेल बाजार कानपुर और गौरव (35) पुत्र उमेश रस्तोगी निवासी कानपुर चौक भी कानपुर घायल हो गए। इनको भी जिला अस्पताल लाया गया। यहां से शिशुपाल, सत्यम, जसकीरत और कुशाग्र की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कर लखनऊ भिजवाया। सीओ सिटी बीवी सिंह, शहर कोतवाल वीके मिश्र सहित कई पुलिस अधिकारी और अभिभावक भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed