{"_id":"37-177726","slug":"Hardoi-177726-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण
Hardoi
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के प्रथम दिन परीक्षकों की उपस्थिति दर्ज कर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शुक्रवार से मूल्यांकन कार्य विधिवत शुरू हो सकेगा। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को आना शुरू है। केंद्रों पर परीक्षकों के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर के तीन स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जीजीआई में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जहां पर 800 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करेंगे। आरआर इंटर कालेज और एसडी इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जिसके लिए दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर आधे आधे विषय आवंटित किए गए हैं। आरआर कालेज में 696 परीक्षक कापियां को मूल्यांकन कार्य करेंगे और एसडी इंटर कालेज में 670 से ज्यादा परीक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे।
मूल्यांकन के प्रथम दिन परीक्षकों को सीडी के माध्यम से मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उपस्थिति दर्जकर संबंधित प्रधान लिपिक से मुलाकात कराई जाएगी। मूल्यांकन कार्य के लिए सभी केंद्रों पर परीक्षकों के पानी आदि की व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कमरों में पंखों आदि की भी व्यवस्था की गई, ताकि परीक्षकों को मूल्यांकन के दौरान कोई असुविधा न हो। मूल्यांकन के संबंध में गुरुवार को नियंत्रक और उपनियंत्रक की परिषद कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें उनको दिशा निर्देश दिए गए।