{"_id":"37-164362","slug":"Hardoi-164362-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग से स्कूलों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग से स्कूलों का चयन
Hardoi
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय स्कूलों में अनुदेशक के पद पर चयनित आवेदकों ने डायट में काउंसिलिंग से स्कूलों का चयन किया। स्कूल चयन के बाद आवेदक स्कूल की भौगोलिक स्थित जानने के लिए कर्मचारियों और सहयोगियों से जानकारी करते दिखे।
जूनियर हाई स्कूलों में शारीरिक शिक्षा, कला, कार्य अनुभव विषय के तीन-तीन अनुदेशकों की नियुक्ति को आवेदन मांगे गए थे। जिले में जुलाई में आवंटित 1380 पदों के सापेक्ष 1059 का चयन हुआ था। शेष पद रिक्त रह गए थे। रिक्त पदों पर चयन को आवेदकोें की दूसरी सूची जारी की गई। कट आफ मेरिट पर विभाग की ओर से 73 पात्र अनुदेशकों का चयन किया गया। अनुदेशकों के चयन के बाद उनके स्कूल आवंटन में पारदर्शिता रखने के लिए गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में काउंसिंलिग कराई गई।
इसके लिए जिले के चयनित स्कूलों की सूची जारी की गई। जिसमें अनुदेशकों के क्रम के आधार पर विद्यालय का चयन किया। स्कूल की भौगोलिक स्थिति जानने को आवेदक परेशान रहे। इस मौके पर बीएसए डा. वीके शर्मा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनोद कनौजिया, सहायक निदेशक अल्प बचत श्रीराम, बीईओ टड़ियावां शैलेश द्विवेदी, बीईओ सांडी पवन द्विवेदी सहित विभागीय अफसर मौजूद थे।