फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चोरों की ‘बारात’ भी खूब निकली

चोरों की ‘बारात’ भी खूब निकली

Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आपराधिक घटनाओें पर जिले में कुछ खास अंतर नहीं रहा। जिले में इस वर्ष 64 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं 12 लोगों के साथ लूट की घटना हुई, जबकि एक डकैती की घटना दर्ज की गई। इसके अलावा कई ऐसी वारदातें हुई तो रजिस्टर तक नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन

जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को पुलिस महकमे की ओर कई कदम उठाए गए। इसके बावजूद आपराधिक घटनाओें में कोई खास कमी नहीं आई। जिले में 64 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, वहीं लुटेरों ने 12 को शिकार बनाया, जबकि एक डकैती की वारदात हुई। 47 लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं 16 पर गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास किया गया। जिले में अबकी 102 वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं 115 अन्य चोरी की वारदातें हुए। जिनमेें कई का अभी तक खुलासा भी नहीं हो सका। वहीं 48 स्थान पर चोरों ने नकबजनी कर हजारोें का माल पार कर दिया। वहीं 58 मामले गोवध के तहत दर्ज किए गए।
विज्ञापन

जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था को चुनौती दी। उधर, इस वर्ष अपराधों पर रोकथाम को पुलिस महकमे की ओर से अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। नाबालिगों के साथ दुष्कर्म आदि के मामलों पर 18 लोगों पर पोस्को लगाया गया, जबकि अन्य गंभीर अपराध के लिए 5 पर रासुका की कार्रवाई की गई। जिले में 252 लोगों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 45 लोगों पर जुआं खेलते पकड़े जाने पर कार्रवाई हुई। वहीं 59 पर नशीला पदार्थ रखने, 654 पर आबकारी, 300 बड़े अपराधियों पर गुंडा एक्ट, 17 पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई। इस बाबत एसपी गोविंद अग्रवाल ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने को सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
पांच साल का अपराधों का ग्राफ---
प्रकरण वर्ष 09 10 11 12 13
डकैती दो सात दो शून्य एक
लूट 17 पांच आठ पांच 15
नकबजनी 46 25 58 37 48
हत्या 76 68 61 85 64
गैर इरादतन हत्या 34 19 21 25 16
जानलेवा हमला 54 30 42 52 47
वाहन चोरी 40 42 76 92 102
अपहरण 87 70 19 दो 131
चोरी 132 82 123 130 115
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed