फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   छात्रों को दी विज्ञान की जानकारी

छात्रों को दी विज्ञान की जानकारी

Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। आरआर इंटर कालेज सभागार में मंगलवार को 21वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विज्ञान के अविष्कारों के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुुरुआत में बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यशाला मेें कई स्कूलों से आए छात्रों ने टीचरों के मार्ग दर्शन में ऊर्जा का उपयोग, संरक्षण और संभावनाओं के विषय में नई नई जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही समाज को ऊर्जा संरक्षण के प्रति किस प्रकार जागरूक किया जाए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल विद्या मंदिर की प्रबंधक कीर्ति सिंह रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में वेणी माधव बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक अनुज अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राठौर ने किया। कार्यक्रम में जीडीसी के भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. एसके वैश्य, द्वारिकाधीश इंटर कालेज सांडी के प्रधानाचार्य डा. एमएलपाल, नरपति सिंह इंटर कालेज माधौगंज के जंतु विज्ञान के प्रवक्ता रमाकांत मिश्र ने विचार रखे। जिला समन्वयक आशुतोष शुक्ला ने विज्ञान कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल के टीचर केपी सिंह, सियाराम भार्गव, एसके मंडल, शिवकुमार, बीके राना, अरुण मिश्र, अनुराग मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed