फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   यहां भी क्रिकेट मैच में बेईमानी!

यहां भी क्रिकेट मैच में बेईमानी!

Tue, 22 Oct 2013 05:41 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 22 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बाल विद्या भवन स्कूल में चल रहे आरबीएस किक्रेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मैच गुरु रामराय स्कूल तथा बाल विद्या भवन की टीमों के बीच हुआ, जिसमें गुरु रामराय टीम का आखिरी खिलाड़ी उस वक्त आउट हो गया जब टीम को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी। रन रेट पर बाल विद्या भवन को विजयी घोषित किया गया। जिसकोे लेकर गुरु रामराय की टीम के खिलाड़ियों में रोष फैल गया और बेईमानी का आरोप लगाते हुए विरोध किया, जिससे चखचख शुरू हो गई।
विज्ञापन

मैच स्थल के बाहर दर्शकों ने भी नारेबाजी की, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तथा दोनों टीमों के कोच, टीचरों आदि को चौकी बुलाया, जहां काफी देर तक वार्ता होती रही। देर शाम गुरु रामराय स्कूल प्रशासन से मामले से पल्ला झाड़ते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सोमवार को गुरु रामराय स्कूल की टीम तथा बाल विद्या भवन की टीम के बीच खेले गए सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करने उतरी बाल विद्या भवन ने 14 ओवरों में 82 रन बनाए। जवाब में गुरु रामराय की टीम ने 15.5 ओवर में 82 रन बना लिए। उसे जीत के लिए एक रन की जरूरत थी और आखिरी गेंद फेंकी जानी थी। आखिरी गेंद पर खिलाड़ी रन आउट हो गया। इसको लेकर निर्णायक से आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन

दोनो टीमों के स्कोर बराबर होने से रन रेट के आधार पर बाल विद्या भवन को विजयी घोषित कर दिया गया। इसको लेकर गुरुराम राय टीम के खिलाड़ियों में रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि आखिरी गेंद पर खिलाड़ी को रन आउट गलत दिया गया, साथ ही रन रेट पर निर्णय गलत है। वे आखिरी गेंद फिंकवाने की मांग कर रहे थे, इसको लेकर काफी चखचख हुई। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों टीमों के कोच आदि को पुलिस चौकी बुलाकर वार्ता की। उधर, बाल विद्या भवन की ओर से कहा गया कि उनकी टीम ने 14 ओवर में 82 रन बनाए थे और गुरुराम स्कूल की टीम 16 ओवर में 82 रन बनाकर आल आउट हो गई, जिससे रनरेट के आधार पर बाल विद्या भवन की टीम को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed