फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पेंशन के लिए भटके पात्र तो कार्रवाई

पेंशन के लिए भटके पात्र तो कार्रवाई

Sat, 12 Oct 2013 05:40 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 12 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिले में विकास एवं योजनाओं का निरीक्षण करने आए प्रमुख सचिव ने पेंशनरों पर विशेष ध्यान दिया है। विकास भवन में समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को पात्र पेंशनरों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन की धनराशि मिलने से लेकर उनके खाते में स्थानांतरण की जानकारी पेंशनरों तक पहुंचाने के लिए सूचना चस्पा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गरीब बुजुर्ग से लेकर विकलांग, विधवा व गरीबों के लिए संचालित पेंशन शत प्रतिशत पात्रों तक पहुंचे इसके लिए शासन से भी सजगता बरती जा रही है। पेंशन का लाभ किसी अपात्र को न मिले इसके लिए जिला स्तर पर तो सत्यापन कराया ही जाता है। वहीं शासन स्तर से भी पात्रों को लाभान्वित करने के साथ लोगों को जानकारी भी समय से मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। विकास भवन में समीक्षा बैठक के दौरान भी प्रमुख सचिव ने जिला स्तरीय अफसरों को निर्देशित कर दिया। समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव हेमंत राव ने समाज कल्याण अधिकारी से वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान करने की बात कही, जबकि विकलांग कल्याण अधिकारी ने 97 फीसदी पात्रों को लाभान्वित करने की बात बताई। विधवा और गरीब पेेंशन योजना की प्रगति भी बताई गई। समीक्षा के साथ ही प्रमुख सचिव ने अफसरों को निर्देशित किया कि वह लोग पेंशन के पात्रों को चक्कर न कटवाएं और पात्रों को लाभान्वित करते हुए धन मिलने से लेकर उसकाखातों में स्थानांतरण की जानकारी पात्रों तक पहुंचाएं। कहा कि वह पेंशन के संबंध में सूचना चस्पा कराएं और प्रकाशन भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed