फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ईंट पत्थर चले, फायरिंग

ईंट पत्थर चले, फायरिंग

Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
अतरौली (हरदोई)। राज्य वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम पंचायत कुकुरा में कराए जा रहे नाली निर्माण को एक पक्ष द्वारा तोड़ने के बाद रविवार की शाम गांव में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान ईंट पत्थर चलने के साथ ही फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

सपा नेता अरुण सिंह ने शुक्रवार को नाली का निर्माण कार्य रुकवा दिया तो प्रधान ने नाली के दूसरे सिरे पर रविवार को निर्माण कार्य शुरू करा दिया। रविवार की शाम को अरुण सिंह व उनके साथियों ने नाली को तोड़ दिया। जिससे गांव के लोग सामने आ गए और दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें रामकेशन यादव व उसकी मां समेत करीब पांच लोगों को चोटें लगी है। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। प्रधान प्रतिनिधि कल्लू सिंह ने बताया कि लेखपाल ने मौके की पैमाइश करके अरुण सिंह के खेत की पैमाइश कर दी थी, फिर भी वह काम में रुकावट डाल रहे हैं। उधर, अरूण सिंह ने बताया कि पैमाइश अधूरी हुई है, जिस पर निर्माण कार्य जबरिया किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed