{"_id":"37-150953","slug":"Hardoi-150953-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दंपति रहने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दंपति रहने को राजी
Hardoi
Updated Mon, 16 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आपसी गलत फहमी में टूट रहे परिवार को जोड़ने में लगे परिवार परामर्श केंद्र ने रविवार को सात रूठे दंपतियों को मनाकर कर एक साथ रहने को राजी किया और सभी को पुलिस लाइन से विदा किया।
पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का माह के पहले और तीसरे रविवार को आयोजन किया जाता है। जिसमें समिति सदस्य दंपतियाें के बीच हुए मनमुटाव को गंभीरता से सुनते हैं। इसके बाद दोनों से उनका निदान पूछते हैं और दोनों को ही बेहतर सुझाव दिए जाते हैं। रविवार को आयोजित परामर्श केंद्र पर एसपी गोविंद अग्रवाल की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों ने दंपतियों की समस्याओं को सुना। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उन्होंने उनका समाधान किया और उनको साथ रहने को राजी कर लिया।
केंद्र पर आए सात दंपति एक साथ रहने को राजी हुए। इनमें देहात कोतवाली की शबाना व इरशाद, माधौगंज क्षेत्र की सीटू और कान्हा, उन्नाव के गंज मुरादाबाद की गौसिया अंजुम व रिजवान, सीतापुर के पिसावों की सावित्री व शिवपाल, सांडी की नगमा व रकील, कोतवाली शहर की सुमन व अजय और सीतापुर की सिधौली की अनीता व सुनील शामिल हैं। सभी को पुलिस लाइन से भेजा गया। इस मौके पर एएसपी पूर्वी अजय शंकर राय, सीओ सिटी राजेश कुमार, सीओ सदर पीके मिश्रा आदि मौजूद थे।