फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अनशन तो समाप्त, पर बहिष्कार जारी

अनशन तो समाप्त, पर बहिष्कार जारी

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार के दौरान टीचरों की ओर से शुरू किए गए क्रमिक अनशन राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। वहीं मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 25 अप्रैल से शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर शुरू किया गया था। मूल्यांकन के प्रथम दिन से ही माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट और वित्त विहीन महासभा के बैनर तले टीचर मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं। टीचरों की मांग है कि वित्तविहीन स्कूलों के टीचरों को सरकार वादे के अनुसार मानदेय मुहैया कराएं और मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक बढ़ाया जाए। इसको लेकर टीचरों ने सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू किया था। टीचरों के अनशन पर बैठने की जानकारी मिलने पर मत्स्य राज्य मंत्री राजपाल कश्यप मंगलवार को अनशन स्थल पर पहुंचे और समस्या सुनी।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगोें के संबंध में वह सीएम से वार्ता करेंगे और उनकी समस्याओें को निदान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। उनके आश्वासन पर टीचरों ने अनशन समाप्त कर दिया। वित्तविहीन महासभा के जिलाध्यक्ष बादाम सिंह ने कहा कि सरकार ने मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक बढ़ाने की जो घोषणा की, वह मांग के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास अग्निहोत्री, मंत्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय, बादाम सिंह, वीपी सिंह, सुधा बाजपेई, रश्मि गुप्ता, बीना शुक्ला, प्रजाना बानो, साधना त्रिवेदी, पुष्पा त्रिवेदी, उदय प्रताप सिंह, अवधेश अग्निहोत्री, खुशीराम कुशवाहा, उमाकांत अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed