फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पारा 41 पार, बरसी आग

पारा 41 पार, बरसी आग

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के तीखे तेवरों से बुधवार को पारा एक डिग्री और चढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे में लोगों को आसमान से आग बरसने जैसा अहसास होने लगा है। मौसम के तेवर यूं ही जारी रहे, तो इस बार में तापमान का स्तर नए रिकार्ड बनाकर लोगों को काफी परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही पारा चढ़ना शुरू हो गया। इससे हैंडपंपों से सांय-सांय की आवाज आने के साथ ही पानी की उपलब्धता पर असर पड़ने लगा है। तालाब एवं पोखरों के सूखने के साथ ही पशु-पक्षी भी पेयजल के लिए बेहाल हो रहे हैं। किसानों को पालतू जानवरों के पेयजल के लिए विशेष प्रबंध करने पड़ रहे हैं। आज तेज धूप के चलते भीषण गर्मी का अहसास हुआ, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जब हवा ने अपने तेवर कड़क कर लिए, तो लोग खासे परेशान नजर आए। इस दौरान कोई गन्ने के ठेले के पास तो कोई कोल्डड्रिंक की दुकान के पास नजर आने लगा।
विज्ञापन

हर कोई गर्मी से निजात पाने को गला तर कर रहा था। वहीं गर्म हवाओं से लोगों के चेहरों की रंगत उड़ी रही। ऐसे में दोपहर के समय में सड़कों पर सन्नाटे का माहौल बन गया, क्योंकि लोगों को धूप में बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही और जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे, वह धूप और लपट से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं। गर्मी के अहसास से पसीना-पसीना रहे लोगाें को शाम के समय में भी कोई खास राहत नहीं मिल पाई। पंखे गर्म हवा फें क रहे हैं। मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तापमान का अधिक तम स्तर 41.0 एवं न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि हवाएं भी गति पकड़े हुए हैं, जिससे लपट के चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। आज पछुआ हवाओं की गति 7 किलो मीटर प्रतिघंटा के आसपास रही। मौसम के तेवरों से ऐसा लग रहा कि आने वाले दिनों में तापमान का स्तर और भी बढ़ेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी परेशान होना पड़ेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed