फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भगत सिंह की प्रतिमा उखाड़ने पर भड़के

भगत सिंह की प्रतिमा उखाड़ने पर भड़के

Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। शाहजहांपुर के छमजापुर चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा उखाड़ने के बाद विरोध कर रहे देशभक्तों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को जिले में भी उबाल आ गया। अभाविप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर के नुमाइश चौराहे पर न सिर्फ नारेबाजी की, बल्कि शाहजहांपुर जिला प्रशासन का पुतला भी फूंक डाला।
विज्ञापन

परिषद के तहसील संयोजक अंशुमान मिश्र ने कहा कि वर्तमान शासन में गुनाह करने वालों को पुरस्कार व पनाह मिल रही है। देश भक्तों को शहीदों की प्रतिमा लगाने व उस पर माल्यार्पण करने पर लाठियां खाने को मिल रही है। कहने की बात नहीं यह सब प्रकरण देख तो यह अनुमान लगाया जा सकता कि हम सब स्वतंत्र भारत में भी परतंत्र होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, वहीं उनके नाम पर प्रशासन के पास दो गज जमीन भी नहीं है।
विज्ञापन

नगर मंत्री उमापति मिश्र ने बताया कि प्रशासन से शहीदों की प्रतिमा लगाने व उस पर माल्यार्पण करने की अनुमति मांगने पर प्रशासन लोगों को विवश कर रहा है। शोभित ने कहा कि यदि प्रशासन जल्द ही शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने व माल्यार्पण करने वालों को नहीं छोड़ती, तो परिषद आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर पवन शुक्ला, अभिषेक तोमर, वीरेंद्र यादव, अमन मिश्र, सुधीर, शुभम द्विवेदी, आभास सिंह, सत्यम, शिवम पांडे, अभय सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed