{"_id":"37-108701","slug":"Hardoi-108701-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का रजिस्ट्रेशन
Hardoi
Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। श्री देव देवेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में रेनबो हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर लखनऊ द्वारा रसूलपुर स्थित माता कात्यायनी देवी के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व सांसद जयप्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सीय सुविधाओं का अभाव है। शिविर में 300 लोगों ने पंजीकरण कराया जिनमें सबसे ज्यादा मरीज आंख और जोड़ दर्द के पाए गए। चिकित्सक डा. अरविंद दुबे, डा. एसएस खान, डा. तरुन अग्रवाल, डा. सीमा शुक्ला, डा. मोहम्मद नसीम, डा. मनीष जैन, डा. शिब्रा हुसैन, डा. आदिब ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराईं। उदय प्रताप, केपी, रामू , अशोक त्रिपाठी, अरविंद सिंह, श्रीमूर्ति तिवारी, देवेंद्र सिंह, नरेश माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन