फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कांग्रेस की नीतियां मुसलिम विरोधी

कांग्रेस की नीतियां मुसलिम विरोधी

Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने कहा कि देश में मुसलमानों की स्थिति ठीक नहीं है। रंगनाथ मिश्र आयोग ने मुसलमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत की है। लेकिन यूपीए सरकार ने इस आरक्षण को लागू नहीं किया। कांग्रेस की नीतियां सदैव मुस्लिम विरोधी रही हैं। वह सपा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कब्रिस्तान की बाउंड्री, बच्चियों की शिक्षा, विवाह के लिए 30 हजार रुपए की सहायता के अलावा सरकारी कमीशनोें व बोर्ड कमेटियों में अल्पसंख्यक प्रतिनिधि के रूप में एक सदस्य को नामित करने का काम किया हैै। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राईनी ने लोकसभा चुनाव में तनमन से सपा को समर्थन देने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। माहौल सपा के पक्ष में है। विधायक बाबू खां ने उन्होंने कहा कि आज के दौर में सियासत में शिक्षित होना भी जरूरी है। प्रदेश में सपा सरकार मुसलमानों के दम से ही बनी है। इसलिए मुसलमानों को उनका पूरा हक दिलाने के लिए सपा भी हमारी मद्द करेगी।
विज्ञापन

सम्मेलन को सांसद ऊषा वर्मा, पाली चेयरमैन रिज़वान खां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अंसारी, महामंत्री अंजुम अली, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, गुलजार अंसारी, सरताज खां आदि ने भी संबोधित किया। पसमांदा समाज के जिलाध्यक्ष व संयोजक मोहम्मद आरिश राईनी, रामजी तिवारी, इमरान खॉ आदि ने मुख्य अतिथि व सपा नेताओं को फूलों का हाल पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed