Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ऋण लेने के बाद अदायगी में सजगता जरूरी

ऋण लेने के बाद अदायगी में सजगता जरूरी

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बैंक आफ इंडिया के स्टार स्वरोजगर प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से आयोजित 6 दिवसीय डेरी एवं दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को एलडीएम डा अनिल लवानिया ने किया। उन्होंने स्वरोजगार के लिए सफलता के गुर बताए।
विज्ञापन

कहा कि नाबार्ड के द्वारा बैंकों के माध्यम से डेरी योजना चलाई जा रही हैं। इसमें दुग्ध व्यवसाय के लिए कर्ज के साथ अनुदान देने की व्यवस्था है। लेकिन कर्ज लेने के पहले जहां स्वरोजगार की संभावनाओं को तलाशते हुए पूरी कार्ययोजना पर विचार विमर्श करना चाहिए। कर्ज लेने के बाद उसकी समय से अदायगी के प्रति सजगता रखनी चाहिए। एक अदायगी किस्त टूटती है तो उसे अगली किस्त से पहले ही जमा कर देना चाहिए अन्यथा डिफाल्टर होते ही कर्ज राशि को लेकर काफी मुश्किलें हो जाती है। एलडीएम ने स्वरोजगार के हर स्तर बैंकाें से उपलब्ध योजनाओं के अनुसार लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक जी.एस.चंदेल ने कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए पूरे मनोयोग से मेहनत करनी चाहिए और कर्ज लेने के मामले में संतुलित एवं अनुशासित तरीका अपना चाहिए। कर्ज का सदुपयोग करने के साथ ही उसकी समय से अदायगी करनी चाहिए। एफ.एल.सी.सी. के प्रभारी शांति स्वरूप ने बैंक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बचत खाता, केसीसी, भैंस पालन, आरडी, एफडी तथा अन्य योजनाओ के बारे में बताया। प्रशिक्ष नितिन गुप्ता ने डेरी के संबंध में दुग्ध व्यवसाय तथा दुग्ध उत्पादों के निर्माण एवं विपणन की जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed