{"_id":"67c5f23040c13ac8760ad372","slug":"96-from-sanskrit-219-from-maths-and-2135-from-biology-were-absent-hardoi-news-c-213-1-hra1001-127698-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संस्कृत से 96, गणित से 219 जीव विज्ञान से 2135 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संस्कृत से 96, गणित से 219 जीव विज्ञान से 2135 रहे गैरहाजिर
Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 की संस्कृत विषय की परीक्षा से 96 विद्यार्थी दूर रहे। कक्षा 12 की गणित विषय की परीक्षा से 219 और जीव विज्ञान विषय से 2,135 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दल और मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नकल करने के आरोप में किसी को नहीं पकड़ गया।
कक्षा 10 और कक्षा 12 की चल रही बोर्ड परीक्षा में सोमवार में सुबह की पाली में कक्षा 10 की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। संस्कृत विषय के लिए संस्थागत 614 बालक और 609 बालिका मिलाकर 1,223 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जबकि व्यक्तिगत तौर पर एक विद्यार्थी ने पंजीकरण कराया था, लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। परीक्षा में 532 बालक और 596 बालिका ने भाग लिया और 82 बालक और 13 बालिका गैरहाजिर रहीं।
कक्षा 12 की जीव विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए संस्थागत 17,490 बालक और 8,844 बालिका मिलाकर 26,334 विद्यार्थी पंजीकृत थे। व्यक्तिगत तौर पर 256 बालक और 129 बालिका मिलाकर 385 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि कक्षा 12 की जीव विज्ञान विषय में संस्थागत 15,915 बालक और 8,354 बालिका मिलाकर 24,269 विद्यार्थी शामिल हुए। 1,575 बालक और 490 बालिका गैरहाजिर रहीं। व्यक्तिगत में 207 बालक और 108 बालिका शामिल हुईं और 49 बालक और 21 बालिका गैरहाजिर रहीं।
विज्ञापन
बताया कि ऐसे ही कक्षा 12 की गणित विषय की परीक्षा में 3,169 बालक, 919 बालिका मिलाकर 4,088 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि 2,977 बालक व 906 बालिका ने परीक्षा दी। जिसमें 192 बालक व 13 बालिका गैरहाजिर रहीं। व्यक्तिगत परीक्षा के लिए 57 बालक व 7 बालिका ने पंजीकरण कराया, जबकि परीक्षा में 44 बालक व 6 बालिका शामिल हुईं।