फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   95 teachers honored along with Samar, Iram Fatima and Shobhit

Hardoi News: समर, इरम फातिमाऔर शोभित के साथ 95 शिक्षकों का सम्मान

Wed, 30 Apr 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 30 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
95 teachers honored along with Samar, Iram Fatima and Shobhit
फोटो 46 : सम्मानित किए गए शिक्षकों के साथ सीडीओ सौम्या गुरूरानी। संवाद
विज्ञापन

- निपुण सम्मान समारोह : सीडीओ ने कहा कि शिक्षकों को सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए जुटना चाहिए
- कविता पाठ प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को मिला नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपदीय कविता पाठ प्रतियोगिता में समर विश्वकर्मा को प्रथम, एरम फातिमा को द्वितीय और शोभित को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तीनों विद्यार्थियों के साथ ही 1,311 विद्यालयों को निपुण बनाने वाले शिक्षकों में से 95 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
प्रत्येक विकास खंड से 5-5 शिक्षकों को सम्मान समारोह में बुलाया गया था। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने शिक्षकों से कहा कि सभी शिक्षक मेहनत करें और सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए जुटें। विकास भवन सभागार में बेसिक विभाग के निपुण सम्मान समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने कहा कि शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों को निपुण बनाते हुए जनपद को निपुण बनाने के लिए काम करना है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक विकास खंड से बुलाए गए 5-5 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डायट प्राचार्य योगेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रयास किए जाने चाहिए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने शैक्षिक गुणवत्ता के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने इसी के साथ कविता पाठ प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान पाने पर विकास खंड टड़ियावां के समर को 2,100, द्वितीय स्थान के लिए कछौना की इरम फातिमा को 1,500 और तृतीय स्थान के लिए शाहाबाद के शोभित को 1,100 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भरावन, कोथावां, संडीला, मल्लावां और बावन के खंड शिक्षाधिकारियों को सम्मानित किया। संचालन एसआरजी आशीष कुमार मिश्र ने किया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण दिलीप शुक्ला, अभय सिंह, सचिन मिश्रा, रजनीश देवल, विवेक मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, मयंक सिंह, शैलेंद्र कुमार और शिव कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed