{"_id":"5c684eccbdec223c5d7e3b65","slug":"91550339788-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावन के ब्लॉक प्रमुख के ईंट भट्ठे का संचालन बंद करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावन के ब्लॉक प्रमुख के ईंट भट्ठे का संचालन बंद करने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बावन के ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह के बावन में स्थित ईंट भट्ठे का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। ईंट भट्ठे की विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, मिट्टी खनन और भट्ठे को मिलने वाली अन्य सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से रोक के आदेश भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए हैं।
बावन के ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता समीर सिंह का ईंट भट्ठा न्यू लक्ष्मी ब्रिक फील्ड के नाम से बावन में है। उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड उन्नाव के क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने एक फरवरी को ईंट भट्ठे का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद इसकी आख्या अधिकारियों ने बोर्ड को सौंपी थी। जिसमें कहा गया है कि उक्त ईंट भट्ठा वर्ष 2010 में अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना ही स्थापित किया गया है। आख्या के आधार पर बोर्ड ने न्यू लक्ष्मी ब्रिक फील्ड का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है। जिसमें ईंट-भट्ठा की ओर से सहमति जल एवं सहमति वायु आवेदन को क्षेत्रीय कार्यालय में 17 सितंबर 2018 को ही अस्वीकृत कर दिया था। इसके अलावा 10 अक्तूबर 2018 को ईंट भट्ठे का संचालन किसी भी स्थिति में न किए जाने का नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
इनसेट
यह मिली खामियां
- उक्त ईंट भट्ठा के उत्तर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बावन से 175 की दूरी पर है।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 120 मीटर की दूरी पर है।
- ईंट भट्ठा के दक्षिण की ओर 270 मीटर की दूरी पर कन्या प्राथमिक विद्यालय बावन है।
- पश्चिम दिशा में 160 मीटर की दूरी पर बैंक के अलावा आबादी व दुकानें हैं।