{"_id":"595b8a154f1c1b15458b4738","slug":"91499171349-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से किराना दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से किराना दुकानदार की मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र निवासी दुकानदार की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सोमवार शाम वह साइकिल से पड़ोस के गांव दुकान का सामान लेने जा रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुरसा थाना क्षेत्र के गहरोई निवासी राजाराम (56) गांव में ही किराना की दुकान करता था। सोमवार को वह साइकिल से दुकान का सामान लेने के लिए थाना क्षेत्र के महुराकला जा रहा था। गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। मंगलवार को परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात कही है। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
- वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत
- सुरसा थाना क्षेत्र के गहरोई गांव का था
- साइकिल से सामान लेने जा रहा था