फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   900 crore rupees in the budget for the construction of the link expressway

Hardoi News: लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बजट में 900 करोड़ रुपये

Wed, 11 Feb 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
900 crore rupees in the budget for the construction of the link expressway
फोटो 21 : गंगा एक्सप्रेस वे पर निर्माणाधीन इंटरचेंज स्थल। संवाद
हरदोई। जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे को कौशिया गांव के पास से इटावा के कुदरैल गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़े जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस लिंक एक्सप्रेसवे को जिले से वाया फर्रुखाबाद होते हुए बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेसवे की जिले में करीब 2.80 किलोमीटर लंबाई और 120 मीटर चौड़ाई होगी। जिले में भूमि अधिग्रहण के साथ ही किसानों से बैनामा भी शुरू करा दिए गए हैं। वहीं, बुधवार को प्रदेश के बजट में इस लिंक रोड के लिए सरकार ने 900 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का रूट फाइनल हो गया है। बजट में सरकार ने लिंक एक्सप्रेसवे को बनवाए जाने के लिए प्रथम चरण में 900 करोड़ रुपये की स्वीकृति की घोषणा की है। यह लिंक एक्सप्रेसवे जिले की तहसील सवायजपुर के कौशिया गांव से शुरू होकर वाया फर्रुखाबाद इटावा के कुदरैल गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर समाप्त होगा। लिंक एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट के अनुसार 92 किलोमीटर लंबाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले में इसकी लंबाई करीब 2.80 किलोमीटर होगी। इस एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर होगी। इसी आधार पर किसानों से भूमि का बैनामा कराना शुरू किया गया है। लिंक एक्सप्रेसवे बन जाने से हरदोई सहित इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर आदि कई जिलों के लोगों को यात्रा में आसानी होगी। बुंदेलखंड, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और नेपाल सीमा के पास के जनपदों के लोगों को आवागमन के लिए अच्छी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे के जुड़ जाने से प्रदेश में पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के मध्य लोगों को आवागमन में कम समय लगेगा।
---
छह गांवों के 915 किसानों से ली जाएगी भूमि
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जिले के छह गांवों के 915 किसानों से करीब 53 हेक्टेयर से अधिक भूमि की खरीदारी की जाएगी। बताया कि यूपीडा की तरफ से तहसील सवायजपुर के मरकड़ा गांव में चार किसानों से 0.4808 हेक्टेयर भूमि, कनकापुर उबरिया गांव में 86 किसानों से 4.4593 हेक्टेयर, सरसई गांव में 214 किसानों से 13.7395 हेक्टेयर भूमि, तिमिरपुर गांव में 304 किसानों से 19.2568 हेक्टेयर भूमि, सैदापुर गांव में 110 किसानों से 9.1714 हेक्टेयर और रायपुर गांव में 197 किसानाें से 6.16568 हेक्टेयर भूमि लिए जाने के लिए चिह्नित की है।

---

बजट में स्वीकृति से काम में आएगी तेजी
कौशिया गांव के पास से गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को वाया फर्रुखाबाद से जोड़ने के लिए बजट में 900 करोड़ रुपये की स्वीकृति से काम में और तेजी आएगी। तहसील सवायजपुर के छह गांवों के 915 किसानों की भूमि सर्किल रेट से चार गुणा अधिक कीमत पर बैनामा कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। भूमि की खरीदारी के लिए यूपीडा से करीब 50,00,00,000 रुपये मिल गए हैं। लिंक एक्सप्रेसवे बन जाने से जिले में विकास के साथ ही औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को भी गति मिलेगी। -सुनील कुमार त्रिवेदी, विशेष भू-आध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed