{"_id":"62a3827b7c6d0d451d4e1a86","slug":"9-villages-becomes-model-hardoi-news-knp701681895","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार से अधिकआबादी वाले 9 मॉडल गांव बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार से अधिकआबादी वाले 9 मॉडल गांव बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नौ गांव बनेंगे मॉडल
हरपालपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 5000 से अधिक आबादी वाले नौ गांव मॉडल बनाए जाएंगे। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकुमार यादव ने बताया कि ब्लॉक के ककरा, हरपालपुर, दहेलिया, खसौरा, सुरजूपुर, पलिया पंचसाला, पलिया सीसाला, अरवल पूरब, अरवल पश्चिम गांव को मॉडल बनाने के लिए चयनित किया गया है। पंचायतों में कचरा प्रबंधन के लिए सर्वे किया गया। तालाबों में स्वच्छ जल संग्रहण किया जाएगा।
नौ मॉडल राजस्व गांवों में तरल अपशिष्ट कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए जमीन चयनित की जाएगी। कूड़ा निस्तारण के लिए वर्मी कंपोस्ट पैट तैयार कराया जाएगा। तालाबों में फिल्टर कर पानी भेजा जाएगा। इससे गांवों में जलभराव की समस्या का निराकरण होगा। स्वच्छ भारत मिशन की ब्लॉक समन्वयक सपना बाजपेई के मुताबिक कार्ययोजना का चयन कर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद बजट मिलेगा। (संवाद)