{"_id":"5dcafc568ebc3e5b7a6e65f5","slug":"9-injured-in-tractot-trolly-collapse-hardoi-news-knp5254144133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली, 9 घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमीन पर पड़े घायल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। मेले से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भिठाई से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर बेरियाघाट पर गंगा स्नान करने गए श्रद्धालु मंगलवार शाम घर वापस आ रहे थे। रास्ते में राघौपुर कुतुवापुर रोड पर मढ़िया गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रही ट्रालियों पर सवार श्रद्धालुओं ने किसी तरह ट्राली में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस के साथ ही विधायक आशीष सिंह आशू व सीओ एसआर कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को सीएचसी भिजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ईश्वरी देवी व कैलाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
ये हुए घायल
थाना माधौगंज के गांव भिठाई निवासी आशा देवी (55) पत्नी रामनरेश, ईश्वरी देवी (50) पत्नी राधेलाल, उनकी नंद मीना देवी (40) पत्नी उमेश, मीना के देवर कैलाश (22) पुत्र सत्यनरायन निवासी ग्राम नरपतिखेड़ा थाना बालामऊ, छत्रपाल (52) पुत्र प्रसादी, उसकी बेटी रोली (22), अंशी (18), रूबी (6), बेटा अर्पित (4) निवासीगण ग्राम कुशैला थाना महोली जनपद सीतापुर घायल हो गए।