फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   88 percent recovery rate in hardoi

राहत : जनपद में 88 फीसदी से अधिक कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ

Sat, 03 Oct 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
88 percent recovery rate in hardoi
हरदोई जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। अब तक मिले संक्रमितों में से 88 फीसदी से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 4685 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके सापेक्ष 4135 लोगों ने कोरोना को मात दी है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो 88.2 फीसदी संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार भी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर हीलाहवाली नहीं होने दे रहे। पिछले 24 घंटे के दौरान दस संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दी गई, जबकि घर पर ही आइसोलेट 35 संक्रमितों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 24 घंटे में 28 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कुल पॉजिटिव 4685 हो गए हैं। कोरोना से अब तक 80 मौतें हुईं हैं, जबकि एक्टिव केस 471 हैं।
रिकवरी अच्छी बात पर लापरवाही न बरतें : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने कहा कि ये अच्छी बात है कि जनपद का रिकवरी रेट शानदार है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लापरवाही की जाए। अनावश्यक तौर पर कोई भी घर से बाहर न निकले। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि फिलहाल बचाव ही वैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed