फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   863 vehicles challaned for violating rules, 82 vehicles seized

Hardoi News: नियम तोड़ने पर 863 वाहनों का चालान, 82 वाहन सीज

Sat, 23 May 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 23 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
863 vehicles challaned for violating rules, 82 vehicles seized
हरदोई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर वाहन चेकिंग के दौरान आठ सौ से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। वहीं, दस्तावेज पूरे न होने पर वाहनों को सीज भी कर दिया गया। यातायात पुलिस की कार्रवाई को लेकर वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराए जाने की कवायद चल रही है। यातायात पुलिस ने शहर के सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा, जिंदपीर चौराहा, बड़ा चौराहा, पिहानी चुंगी, बिलग्राम चुंगी और लखनऊ चुंगी पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। सीओ यातायात अनुज मिश्रा के निर्देशन में उप संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह के सहयोग से अभियान चलाकर कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 611 चालकों के चालान किए गए हैं। तीन सवारी बैठाने पर 133 वाहनों के, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 42 के चालान, सीट बेल्ट न लगाने पर 17 के चालान, गलत नंबर प्लेट लगी होने पर 32 के, ओवर स्पीड में 32 वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 82 वाहनों को सीज भी किया गया है। दिन भर में 863 वाहनों का चालान कर 97,25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed