{"_id":"5b955ed9867a557ec4198281","slug":"81536515801-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टड़ियावां। तालाब में नहाने गए हरिहरपुर गांव निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। एसओ टड़ियावां अशोक यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
हरिहरपुर गांव निवासी विजयपाल (30) पुत्र सूबेदार रविवार दोपहर गांव के बाहर तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने पर वह डूबने लगा। आस पास मौजूद ग्रामीण उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए और किसी तरह उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं थीं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक अविवाहित था। प्रधान पति नेम सिंह यादव ने बताया कि विजय पाल शराब का लती था। वह रोज तालाब में नहाने जाता था। रविवार को नहाते समय हादसा हो गया।
तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत
- थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में नहाने के दौरान हुआ हादसा
- शराब का लती था युवक