{"_id":"5b941278867a557ecb2ea6b6","slug":"81536430712-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल की बढ़ती कीमतों से नाराज ट्रांसपोर्टर आज से हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल की बढ़ती कीमतों से नाराज ट्रांसपोर्टर आज से हड़ताल पर
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से नाराज ट्रांसपोर्टर्स ने शनिवार को नगर के सरकुलर रोड पर हरदोई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले बैठक की। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष इदरीश गाजी ने की। बैठक मेें बढ़ी हुई दरों और ओवरलोडिंग पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में रविवार को हड़ताल की घोषणा की गई। इसके कारण करीब 15 सौ ट्रकों का चक्का जाम रहेगा।
अध्यक्ष इदरीश गाजी ने कहा कि सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है। सरकार को इससे कोई लेनादेना नहीं है कि उसके डीजल दर की वृद्धि के निर्णय से ट्रांसपोर्टर्स के साथ ही आम आदमी पर कितना बोझ बढ़ेगा। कहा कि डीजल पर की गई अप्रत्याशित वृद्धि का हरदोई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन विरोध करता है।
ट्रांसपोर्टर मनोज रस्तोगी ने कहा कि डीजल की दर में वृद्धि होने के बाद भाड़ा बढ़ना तय है, इसका असर व्यापारियों व माल परिवहन कराने वालों पर पड़ेगा। ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध लगाए जाने से ट्रांसपोर्टर्स को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसोसिएशन रविवार को हड़ताल करेगी और कैंप कार्यालय जाकर डीएम को ज्ञापन सौंपेगी। इस मौके पर अरुण द्विवेदी, गौरव गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता बंटू, वीरेश कश्यप, अमित कश्यप, अमित कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह व शिवसरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीजल की बढ़ती कीमतों से ट्रांसपोर्टर नाराज, आज हड़ताल
- जाम रहेगा लगभग 15 सौ ट्रकों का चक्का