फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अलग-अलग घटनाओं में अधेड़ व युवक ने फांसी लगाकर दी जान

अलग-अलग घटनाओं में अधेड़ व युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में अधेड़ व युवक ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के में गुरुवार को अधेड़ और युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों सुबह शौच की बात कहकर घर से खेतों की तरफ निकले थे। अधेड़ थाना क्षेत्र के सड़िला गांव व युवक परसपुर का निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतकों के परिजनों ने किसी आरोप से इंकार किया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के सड़िला निवासी राजकुमार (55) गुरुवार सुबह घर से शौच के लिए खेतों की तरफ निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। दोपहर में खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर नीम के पेड़ से तहमद से उसका शव लटका देखा। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंचे। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। भतीजे सर्वेश ने बताया कि राजकुमार तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिछले काफी दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र का परसपुर निवासी विनोद (35) गुरुवार सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ निकला था। करीब 8 बजे खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों को उसका शव अंगौछे से पापुलर के पेड़ पर फांसी से लटका देखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बाबा सीताराम ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार था। बाबा सीताराम ने किसी आरोप से इनकार किया। एसओ ओपी तिवारी ने बताया मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अधेड़ व युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के सड़िला का निवासी था अधेड़
- इसी थाना क्षेत्र के परसपुर गांव का निवासी था युवक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed