फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   8 people died due to thunderstorm

बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत

Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
8 people died due to thunderstorm
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने की तीन घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरापुर में घटना की जानकारी पर प्रभारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरापुर के प्रधान सुशील अवस्थी के पुत्र सौरभ अवस्थी (35) की मौत गुरुवार शाम हो गई थी। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए शव कुसुमखोर घाट पर गंगा किनारे ले जाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान आसमान में बादल छाने और बिजली चमकने पर अंतिम संस्कार में शामिल मंसूरापुर निवासी मन्नीलाल अवस्थी (55) पुत्र छैल बिहारी, मगन बिहारी (45) पुत्र मंगलाचरण, शिवम (26) पुत्र भूप सिंह, भूप सिंह पास ही जसमई में एक खेत में पड़ी टिन शेड के नीचे खड़े हो गए। खेतों में काम कर रही मंसूरापुर निवासी सहरीन बानो (15) पुत्री नवी मोहम्मद, सियाराम (55) पुत्र घासीराम और ग्राम जिगनी निवासी रावेंद्र (35) पुत्र जालिम भी वहां आ गए। बिजली टिन शेड पर गिरी और सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टिन शेड के पास खड़े मंसूरापुर निवासी अवधेश (50) पुत्र मुनेश्वर, संदीप (35) पुत्र राजबहादुर और जोगेंद्र सिंह (38) पुत्र रघुराज निवासी उमरौली भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। इन तीनों को उपचार के लिए कन्नौज भेजा गया है। प्रभारी जिलाधिकारी आनंद कुमार, एसपी आलोक प्रियदर्शी, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। देर शाम सांसद अंशुल वर्मा भी सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन

उधर एक अन्य घटना में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भुसौरीपुरवा निवासी रशीद (42) पुत्र मौला शुक्रवार दोपहर बूंदाबांदी होने पर छत पर रखे घरेलू सामान को पन्नी से ढंकने गया था। तभी बिजली गिरने से वह झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ही चहलइया मजरा सुनौआ निवासी मैना (18) पुत्री रामचेला शुक्रवार शाम घर के बाहर मवेशी बांध रही थी। इसी दौरान  बिजली गिरने से झुलसकर मैना की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed