{"_id":"5b2a9a854f1c1bfa6e8b8f7f","slug":"71529518725-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन को लेकर सख्त हुआ प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन को लेकर सख्त हुआ प्रशासन
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित निरीक्षण कर अवैध खनन पर रखें नजर
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित की गई समिति निष्क्रिय हो गई है। डीएम पुलकित खरे ने इस पर नाराजगी जताई है। उनके निर्देश पर एडीएम विमल अग्रवाल ने समिति में शामिल अधिकारियों/सदस्यों को पत्र जारी कर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में बालू और मिट्टी का बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जाता है। इसको लेकर लगातार शिकायतें भी मिलती हैं। अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने व खनन क्षेत्रों पर नजर बनाए रखने के लिए उप्र भूतत्व एवं खनिकर्म अनुभाग के अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी कर जिला स्तर पर समिति गठित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी व एआरटीओ प्रवर्तन के साथ सभी एसडीएम व सीओ को भी सदस्य के रूप में नामित किया गया था। समिति में शामिल सदस्यों को नियमित निरीक्षण कर अवैध खनन/परिहवन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन गठन के बाद से ही समिति प्रभावी ढंग से सक्रिय नहीं हो सकी। सदस्यों की ओर से न तो नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं और न ही अवैध खनन/परिवहन पर नजर रखी जा रही है। डीएम पुलकित खरे ने इस पर नाराजगी जताई है। डीएम की सख्ती के बाद एडीएम विमल अग्रवाल ने कमेटी में शामिल प्रभागीय वनाधिकारी, एआरटीओ, सभी एसडीएम व सीओ को पत्र जारी किया है। एडीएम विमल अग्रवाल ने बताया कि सभी अधिकारियों से प्रत्येक माह कम से कम दो औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर लापरवाही बरती गई तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- एडीएम ने समिति में शामिल अधिकारियों को जारी किया पत्र