फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   71 lakh rupees will be given to speed up the construction of the bridge on Sukheta drain in Barela.

Hardoi News: बरेला में सुखेता नाले पर निर्माणाधीन पुल को 71 लाख रुपये देंगे गति

Sat, 07 Mar 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
71 lakh rupees will be given to speed up the construction of the bridge on Sukheta drain in Barela.
फोटो 23: बरेला में सुखेता नाला पर निर्माणाधीन पुल। संवाद
हरदोई। बरेला में सुखेता नाले पर निर्माणाधीन पुल को 71 लाख रुपये गति देंगे। पुल बनवाए जाने पर 2.40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल बन जाने से बरेला सहित करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। बरसात में सुखेता नाले से होकर नहीं निकलना पड़ेगा।
विज्ञापन

हरदोई-बावन-सवायजपुर मार्ग से बरेला होते हुए जाने वाले मार्ग पर आरसीसी पुल बनवाया जा रहा है। शासन ने पुल बनवाए जाने के लिए 2,40,23,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। काम कराने के लिए उस समय 1,69,00,000 रुपये दिए गए थे। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने उसी समय प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू करा दिया था। बताया गया कि पुल करीब-करीब बनकर तैयार हो गया है। कुछ काम बाकी रह गया है। वहीं, शासन ने अधूरे काम को भी पूरा कराने के लिए दूसरी किस्त में 71,23,000 रुपये दे दिए हैं। दूसरी किस्त के रुपये मिल जाने से पुल के बाकी कामों को कराए जाने में तेजी आएगी।
विज्ञापन

---
पुल बन जाने से इन गांवों के लोगों को होगी आसानी
सुखेता नाले पर बरेला के पास पुल बन जाने से बरेला के साथ ही बावन, मुजाहिदपुर, कमालपुर, इटोरिया, तेरिया आदि गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। लोगों को अब आसानी से अपने वाहनों के साथ गांवों तक जाने और वहां से ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय सहित अन्य आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांवों को सड़क से जोड़ने के साथ ही पुल-पुलिया बनवाए जाने पर शासन ने ध्यान दिया है। सेतु निगम के अभियंताओं से कहा गया कि बरेला में पुल बनवाए जाने के लिए जो भी काम बचे हैं उन्हें भी 15 मार्च तक पूरा करा लिया जाए। -सान्या छाबड़ा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed