{"_id":"5da0c83a8ebc3e014f25eed8","slug":"7000-electric-consumer-get-relief-hardoi-news-knp519081635","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी लोकल फाल्ट से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी लोकल फाल्ट से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर (हरदोई)। शासन ने सहिजना फीडर की जर्जर लाइनों को बदलने के लिए 20 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। जर्जर लाइनें बदलने से करीब सात हजार उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट से निजात मिलेगी।
तहसील मुख्यालय स्थित पावर हाउस से जुड़े सहिजना फीडर की विद्युत लाइनें जर्जर होने से आए दिन लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप हो जाती है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने लाइनें बदलने का प्रस्ताव दिया था। पावर हाउस के अवर अभियंता रामकृपाल ने बताया कि सहिजना फीडर के लिए बिजली विभाग ने 20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
इससे सवायजपुर से महरेपुर, सवायजपुर से सहिजना व पांडेयपुर के आठ किलोमीटर जर्जर विद्युत तार और टूटे पोल बदले जाएंगे। अवर अभियंता ने बताया कि इससे दुलारपुर, सहिजना, पिथनापुर, महसूलापुर, फदुल्लापुर, सिलवारी, बाजपुर नकटोरा, रामपुर लालजी, पकरी, ककरौआ, मझकरिया पकरी सहित कुल 49 ग्रामों के सात हजार विद्युत उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट से निजात मिलेगी। इसके अलावा रूपापुर फीडर को भी दो भागों में बांटा जाएगा। इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। शाहाबाद एसडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि कार्य एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।