{"_id":"5aa4185c4f1c1ba4238b478b","slug":"70-government-office-employee-house-electricity-supply-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 सरकारी कर्मचारियों की घरोें की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 सरकारी कर्मचारियों की घरोें की बिजली गुल
हरदाेई
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
मीटर की जांच करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सरकारी कालोनी में बिजली बिल जमा न करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 70 सरकारी कर्मचारियों के घरों की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार जैन के नेतृत्व में शनिवार को कोयल बाग कालोनी में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियोें के आवासों की जांच की गई। कालोनी में कई कर्मचारियों पर एक लाख से अधिक का बकाया है। अभियान के दौरान कोयलबाग कालोनी, नहर कालोनी और कैनाल रोड पर बने सरकारी आवासों में अभियान चलाया गया। कोयलबाग कालोनी में तीन अधिकारियों के यहां पर बगैर मीटर के बिजली का उपभोग होेता मिला। जिस पर उनके कनेक्शन नियमित कर दिए गए। अभियान के दौरान तीन टीमों ने बकाया वसूला। 60 लाख के बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। टीम ने मौके से 10 लाख रुपये जमा कराए। इसके साथ ही बकाया जमा न करने वाले 70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कोयल बाग कालोनी में अधीक्षण अभियंता के साथ अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय राम सनेही यादव, एसडीओ रामगोपाल पाल, आदित्य कुमार, जेई केपी सिंह, केके राठौर, मनोज कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी रामसनेही यादव ने बताया कि रविवार को भी शहर की सरकारी कालोनियों में जांच व बकाया अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन