फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   70 cardboards of soap stolen from container standing at Dhaba

ढाबा पर खड़े कंटेनर से साबून के 70 गत्ता चोरी

Fri, 27 May 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
70 cardboards of soap stolen from container standing at Dhaba
ोटो-29- कंटेनर से चोरी हुए गत्तो की जानकारी देता चालक संजय - फोटो : HARDOI
माधौगंज। थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर स्थित ढाबे पर खड़े कंटेनर का लॉक तोड़कर चोरों ने साबुन के 70 गत्ते पार कर दिए। कंपनी के सुपरवाइजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

माधौगंज कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर निवासी संजय कुमार पाल कंटेनर चालक हैं। वह कानपुर स्थित कपूर डिजल्स गैराज कंपनी का कंटेनर चलाता है। उत्तराखंड के सितारगंज से साबुन के 1176 गत्ते लादकर हैदराबाद जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम वह माधौगंज में कटरा-बिल्हौर मार्ग स्थित ढाबे के सामने कंटेनर खड़ा कर घर गया था। बुधवार की सुबह कंटेनर के पास पहुंचा तो पीछे लगा लॉक टूटा मिला और साबुन के लगभग 70 गत्ते गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने इसकी सूचना कंपनी के सुपरवाइजर को दी। शुक्रवार की सुबह सुपरवाइजर अजय दुबे ने थाने मेें तहरीर दी। एसओ सुब्रत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed