फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   7 corona possitive found in district

एक महिला समेत सात मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 16 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
7 corona possitive found in district
हरदोई। जिले में शनिवार को कोरोना के सात नए पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें पांच शाहाबाद और दो संडीला तहसील क्षेत्र के हैं। तीन लोग महाराष्ट्र, दो गाजियाबाद और दो गुजरात से लौटे हैं। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 13 हो गई है। इनमें 11 एक्टिव केस हैं। दो लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को बावन सीएचसी में बनाए कोविड-19 के एल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

14 मई को जिला अस्पताल से 87 लोगों के नमूने कोरोना की जांच के लिए मेडिकल कालेज लखनऊ भेजे गए थे। इनमें शनिवार सुबह 80 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के जो पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से दो भरखनी विकास खंड के ग्राम कमालपुर के हैं, जबकि दो शाहाबाद ब्लाक के ग्राम कुरसेली और एक कस्बे के मोहल्ला दिलावरपुर का है।
विज्ञापन

ये सभी 14 मई से ही चठिया के आश्रम पद्धति विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में थे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव, सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह, सीएचसी शाहाबाद के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित आदि क्वारंटीन सेंटर पहुंचे और विशेष एंबुलेंस की व्यवस्था कर पांचों मरीजों को बावन में बनाए गए कोविड- 19 एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम गौसा निवासी एक महिला और ग्राम सेलामऊ निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला परिवार के साथ गाजियाबाद से लौटी थी और 14 मई को उसका नमूना जांच के लिए लिया गया था। इसके बाद से वह संडीला के दिव्यानंद पीजी कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में थी। सेलामऊ निवासी युवक मुंबई से लौटा था। वह दिव्यानंद पीजी कालेज में क्वारंटीन था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य आदि मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से बावन के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed