{"_id":"56f6cfe44f1c1bf52cf14e3e","slug":"66-teachers-may-be-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 शिक्षक हो सकते हैं बर्खास्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 शिक्षक हो सकते हैं बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में परिषदीय विद्यालयों में फर्जी अंक पत्र पर नौकरी करने वाले मुन्ना भाइयों पर शिकंजा कसता जा रहा है। 66 मुन्ना भाइयों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में विशिष्ट बीटीसी एवं उर्दू बीटीसी के तहत नियुक्त टीचरों के प्रमाण पत्रों की जांच में 66 टीचरों के आन लाइन सत्यापन में गड़बड़ी पाई गई थी। सभी को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
जिसका जवाब अधिकतर टीचर नहीं दे सके। इस पर उनको पुन: नोटिस जारी किया गया। मगर इसके बाद भी वह अपना पक्ष रखने नहीं आए। टीईटी प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी मिलने वाले विभाग ने इन सभी टीचरों की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो उनके बर्खास्तगी का आदेश सोमवार तक जारी किया जा सकता है। इधर, टीचर अपने बचाव के लिए हाथ पांव मार रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि सत्यापन में गड़बड़ी पकड़ी गई है। जिसके सापेक्ष कार्रवाई की कवायद चल रही है। वह बाहर हैं। सोमवार को इस संबंध में पत्रावली देखने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।