{"_id":"57c08a9a4f1c1b4339d4f15e","slug":"650-students-get-today-s-czech-kanya-vidya","type":"story","status":"publish","title_hn":"650 छात्राओं को आज मिलेगा कन्या विद्याधन का चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
650 छात्राओं को आज मिलेगा कन्या विद्याधन का चेक
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करते डीआईओएस कमालाकर पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मेधावी छात्राओं को शनिवार को होने वाले कन्या विद्याधन का चेक वितरण कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे गांधी भवन के सभागार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल 650 छात्राओं को कन्या विद्याधन का चेक देंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने शुक्रवार को गांधी भवन में आयोजित कन्या विद्याधन वितरण समारोह की तैयारी पर प्रधानाचार्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि एक-एक छात्रा से संपर्क कर उसे कार्यक्रम में बुलाया जाए। उन्होंने बताया कि जिले की 1635 छात्राओं को कन्या विद्याधन का चेक दिया जाना है। अब तक 450 छात्राओं को चेक दिया गया है। शनिवार को 650 छात्राओं को चेक दी जाएगी।
विज्ञापन