फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   65 buses in modi rally

मोदी की रैली में 65 बसों से कानपुर गए लोग

Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
65 buses in modi rally
बस में चढ़ने में चढ़ने के लिए जूझते यात्री। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में मंगलवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जिले से 65 बसों से सोमवार को लोगों को कानपुर भेजा गया। रोडवेज की 65 बसें प्रधानमंत्री की रैली में जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को तो गंतव्य जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की कानपुर में प्रस्तावित रैली में कानपुर के आसपास के अलावा हरदोई से भी सैकड़ों की संख्या में लोग रवाना हुए। हरदोई से कानपुर जाने के लिए 65 बसों को लगाया गया है। विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों में कटौती करके इन बसों को कानपुर भेजा गया है। रैली में बसों के रवाना होने से विभिन्न रूटों की बसों की संख्या में अचानक कमी आ गई।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को परेशानी हुई। शहर के बस स्टाप पर स्थिति यह नजर आई कि वहां यात्रियों की भीड़ लगी थी और बसों पर बैठने पर सीट पाने के लिए यात्री खिड़की से बसों में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों की कहना है कि बसों की कमी मंगलवार को भी रहेगी। मंगलवार शाम तक बसें रैली में गए लोगों को कानपुर से लेकर आएंगी। रोडवेज के आरएम मनोज त्रिवेदी का कहना है कि प्रधानमंत्री की रैली में बसें लगी है। इससे यात्रियों को कुछ परेशानी जरूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed