फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   64 nomination for 22 post advocate sangh

अधिवक्ता संघ चुनाव 22 पदों पर 64 नामांकन

Thu, 17 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 17 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
64 nomination for 22 post advocate sangh

अधिवक्ता संघ के चुनाव में बुधवार को 22 पदों के लिए 64 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र एल्डर्स कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए। अध्यक्ष व महामंत्री के पदों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष में पहुंचकर नामांकन कराया।

विज्ञापन




रत्याशियों ने इस दौरान अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए समर्थकों के साथ कचहरी में भ्रमण भी किया। इस दौरान वकील घर में काफी गहमागहमी रही।


 
संघ के सर्वाधिक प्रतिष्ठा वाले अध्यक्ष पद पर सतेंद्र मोहन मिश्र, जगन्नाथ प्रसाद राजवंशी, मेवाराम राठौर, विजय प्रताप द्विवेदी, अरविंद कुमार सिंह, सतीश चंद्र सिंह ने नामांकन किया। वहीं महामंत्री पद पर रोहित कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार सिंह, कर्मवीर सिंह चौहान, जय प्रकाश गुप्ता, जेपी त्रिवेदी, परम प्रकाश अग्निहोत्री, ओमप्रकाश(ओपी) ने नामांकन किया।
विज्ञापन



 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरोज कुमार सिंह, रमेश कुमार बाजपेई, सत्यपाल शर्मा, दिनेश चंद्र अस्थाना। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पदों के लिए अवधेश कुमार, राजीव कुमार मिश्र, लाल बिहारी दीक्षित, रजनीश कुमार सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार तिवारी, धीरेंद्र कुमार सिंह, बाबूलाल पांडे, संजीव कुमार सिंह,रक्षपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
संयुक्त मंत्री प्रशासन पर शिवमोहन शुक्ला व प्रमोद कुमार, संयुक्त मंत्री  प्रकाशन पर रामप्रताप यादव व अंचल द्विवेदीे, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर ओमेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार मिश्र, ओमकुमार ने नामांकन किया।




कोषाध्यक्ष हेतु मनोज कुमार अवस्थी, सुरेंद्र पाल सिंह, ओमशंकर कटियार, उपेंद्र कुमार मिश्र, धर्मवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।


 
कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए अनिल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार वैश्य, अरुण कुमार सिंह गौर, महामहिमा श्रीवास्तव, उदयवीर सिंह गौर, आरएन अकेला, अमरेश कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह ने नामांकन कराया।



कार्यकारिणी के कनिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए निरंकार, रामबहोरन मिश्र, अनिल कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार मिश्र, अतीश कुमार द्विवेदी, अंबरीश मिश्रा, मनीष कुमार गुप्ता, अनूप कुमार मिश्र, विनय कुमार द्विवेदी, विनय कुमार गुप्ता, संजीव सिंह कुशवाहा, सलतनत फातिमा, पंकज कुमार पांडे, रामसेवक , नीतू देवी, हरिओम दीक्षित ने नामांकन कराया।



नामांकन के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेई व महामंत्री कमलेश पांडे समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।





आचार संहिता के उल्लंघन में तीन को नोटिस- हरदोई। एल्डर्स कमेटी के सदस्य सुरेश चंद्र तिवारी, दिनेश चंद्र पाठक, मनोहर लाल पाल, अखिलेश्वर नाथ गुप्ता व कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के समक्ष प्रत्याशियों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए।



वहीं अधिवक्ता संघकी बिल्डिंग में कई जगहोें पर प्रत्याशियाें द्वारा चस्पा किए गए पोस्टर के मामले में गंभीर रूख अपनाते हुए तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है।





अधिवक्ता संघ महामंत्री कमलेश पांडे ने बताया कि एल्डर्स कमेटी के  अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने अरविंद कुमार सिंह, जय प्रकाश गुप्ता व ओमशंकर कटियार को नोटिस जारी कर गुरुवार को स्पष्टीकरण मांगा है कि आचार संहिता के  उल्लंघन में क्यों न उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed