{"_id":"61c8a76b917f1949d147a795","slug":"63-youth-didnt-take-2nd-doas-hardoi-news-knp671855737","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र बढ़ने के साथ जिले में बढ़ती दिखी जीने की चाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र बढ़ने के साथ जिले में बढ़ती दिखी जीने की चाह
विज्ञापन
-जिला महिला चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कराने का इंतजार करते बुजुर्ग। फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने में 45 साल से ऊपर के लोग युवाओं से आगे रहे हैं। इस उम्र वर्ग के 90 फीसदी लोगों ने प्रथम डोज लगवाई है। जबकि 18 से 44 साल के 74 फीसदी लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। वहीं करीब 63 फीसदी युवाओं ने दूसरी डोेेेेेेेेेेेेेेेज नहीं लगवाई है। ऐसे में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सामने भी चुनौती है।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव देश के कई हिस्सों में दिखने लगा है। जिले के स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट किया गया है। नाइट कर्फ्यू भी लागू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के आंकड़ों के लिए फाइलें पलटना शुरू कर दिया है। अब तक 45 या उससे अधिक उम्र वाले 9,19230 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य था। इनमें अब तक 8,25540 लोग प्रथम डोज लगवा चुके हैं। यानी लक्ष्य के मुताबिक 90 फीसदी लोग प्रथम डोज लगवाकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी उम्र के 5,41602 लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। यानी 59 फीसदी लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं।
वहीं 18 से 44 साल के लोगों के वैक्सीनेेशन की बात करें तो जिले के स्वास्थ्य विभाग को 19,22349 का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें 14,21649 लोग प्रथम डोज लगवा पाए हैं। जो सिर्फ 74 प्रतिशत है। जबकि, दूसरी डोज तो सिर्फ 37 फीसदी ही लगवाई है। यानी इस उम्र में 712107 लोग ही दूसरी डोज लगवा सकें हैं। स्वास्थ्य विभाग छूटे लोगों को फिर से वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
उम्र प्रथम डोज द्वितीय डोज
45 से ऊपर 90 फीसदी 59 फीसदी
18 से 44 74 फीसदी 37 फीसदी
विभाग प्रथम डोज प्रतिशत दूसरी डोज
राजस्व 100 100
रेलवे 96 88
पंचायतराज 94 87
स्वास्थ्य 91 88
पुलिस 89 85
होमगार्ड 82 66
वैक्सीनेशन जारी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन का कहना है कि वैक्सीनेशन लगातार जारी है। जिन्होंने प्रथम व द्वितीय डोज नहीं लगवाई है, वह लगवा लें ताकि भविष्य में किसी भी खतरे से बचा जा सके। वैक्सीनेशन से खुद व आसपास के लोगों का जीवन काफी हद तक सुरक्षित हो सकता है।