फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   63 percent completion rate

63 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा

Wed, 15 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 15 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
63 percent completion rate

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर

विज्ञापन
पुस्तिकाओं का 63 फीसदी मूल्यांकन कार्य जिले में पूरा कर लिया गया। मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिलने से परीक्षकों की बल्ले बल्ले है। वहीं इंटर के छह विषयों के परीक्षक कम होने से मूल्यांकन कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन कार्य तीन स्कूलों में चल रहा है। जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान कई परीक्षकों के पास कापियों में रुपये निकल रहे हैं। मंगलवार को एक टोली में जहां सौ का तो दूसरे के पास पचास का नोट मिला।

एक टोली में परीक्षक को पांच सौ रुपये का नोट मिला। इससे परीक्षकों को नाश्ता करने को मिला। केंद्र पर मंगलवार को 35,539 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया। अब तक केंद्र पर 2 लाख 51 हजार 367 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। केंद्र पर इंटर की कापियों का 52 फीसदी कार्य पूरा हुआ।

यहां पर रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान और कृषि भौतिक विषय के परीक्षकों की कमी है। इस कारण इन स्कूलों में कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। आरआर इंटर कालेज में हाई स्कूल की 10 हजार 922 कापियों का मंगलवार को मूल्यांकन किया गया।

अब तक केंद्र पर 1 लाख 9 हजार 510 कापियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इधर, एसडी कालेज में मंगलवार को 14,560 कापियों का मूल्यांकन किया गया। केंद्र पर एक लाख 16 हजार 185 कापियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। हाईस्कूल की कापियों का 84 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। पूरे जिले में 63 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed