{"_id":"5caa3ea0bdec22145c46ef7c","slug":"61554661024-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित फाइल : नकारात्मक शक्तियों का सर्वनाश करने का लें संकल्प : दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित फाइल : नकारात्मक शक्तियों का सर्वनाश करने का लें संकल्प : दिनेश शर्मा
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के युवा सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ मजबूती से कार्य किया है। अब जनता की बारी है, 29 अप्रैल को आतंकवादियों का समर्थन करने वालों का स्वाहा होना चाहिए। नवरात्र के दिनों में नकारात्मक शक्तियों का सर्वनाश करने का संकल्प लेने का आह्वान भी उन्होंने किया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें हिंदुस्तान के मुसलमानों पर भरोसा है, दूसरे दलों ने इनको आगे नहीं बढ़ने दिया।
भगवान बुद्ध इंटर कालेज संडीला परिसर में आयोजित युवा सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की साख मजबूत हुई है। भारत को शक्तिशाली देश माना गया है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी सत्ता में आए तो देश का सम्मान किनारे हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं का जवाब इस तरह दिया गया है कि अब कोई हाफिज सईद और मसूद अजहर भारत पर हमला करने का साहस नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमने मुसलमान को वोट बैंक नहीं बनाया। कांग्रेस और अन्य दलों ने मुसलमानों केे आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मदरसों का आधुनिकीकरण करेंगे। एक हाथ में कंप्यूटर और दूसरे में कुरान हो, ऐसा भारत हम चाहते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, विधायक संडीला राजकुमार अग्रवाल, बालामऊ रामपाल वर्मा, मिश्रिख के रामचंद्र भार्गव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, रामचंद्र वर्मा, प्रदीप जायसवाल, डॉ. जीवन सिंह अर्कवंशी, संतोष अस्थाना, सिद्ध प्रताप मौर्य, महेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।