{"_id":"5c670239bdec227390332469","slug":"61550254649-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का आन लाइन शुरू हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का आन लाइन शुरू हुआ सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में तैनात नवनियुक्त शिक्षकों को जल्द ही वेतन जारी होने की संभावना तेज हो गई। जेडी के निर्देश पर शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन शुरू हो गया है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को लगाया गया है।
शिक्षकों की नियुक्ति के उपरांत उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर उनके वेतन निर्गत किए जाने के निर्देश थे। सत्यापन आने में बोर्ड और विश्वविद्यालयों से समय लग रहा था। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक गणेश कुमार ने शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कर उनके वेतन निर्गत करने के निर्देश जारी किए थे। जेडी के निर्देश के उपरांत शुक्रवार से शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का आनलाइन सत्यापन शुरू किया गया है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीमें लगाई गई है। इसके निर्देशन में सत्यापन कार्य किया जा रहा है। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि सत्यापन का कार्य शुरू करा दिया गया है। फरवरी माह के वेतन बिल में अधिक से अधिक नवनियुक्त शिक्षकों को शामिल कर दिया जाएगा।