{"_id":"5b96b020867a557fa9002015","slug":"61536602144-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने किसान को पटक पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने किसान को पटक पटककर मार डाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों के साथ अब उनकी जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरवन में मूंगफली के खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला।
बरवर निवासी मिथिलेश (35) पुत्र राम भरोसे किसान था। रविवार शाम वह गांव स्थित खेत में लगी मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान वहां सांड़ आ गया। मिथिलेश ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला बोल दिया। सांड़ ने कई बार किसान को पटक दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मिथिलेश को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। किसानों ने मिथिलेश के घर पर घटना की जानकारी दी तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक मिथिलेश की सांसें थम गईं थीं। देर रात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी समता, पुत्र गौरव, सौरभ, सचिन और 11 दिन की पुत्री है।
सांड़ ने किसान को पटका, मौत
- लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरवन की घटना
- खेत की रखवाली के लिए रुका था