फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सांड़ ने किसान को पटक पटककर मार डाला

सांड़ ने किसान को पटक पटककर मार डाला

Mon, 10 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सांड़ ने किसान को पटक पटककर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों के साथ अब उनकी जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरवन में मूंगफली के खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला।

बरवर निवासी मिथिलेश (35) पुत्र राम भरोसे किसान था। रविवार शाम वह गांव स्थित खेत में लगी मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान वहां सांड़ आ गया। मिथिलेश ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला बोल दिया। सांड़ ने कई बार किसान को पटक दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मिथिलेश को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। किसानों ने मिथिलेश के घर पर घटना की जानकारी दी तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक मिथिलेश की सांसें थम गईं थीं। देर रात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी समता, पुत्र गौरव, सौरभ, सचिन और 11 दिन की पुत्री है।
विज्ञापन


सांड़ ने किसान को पटका, मौत
- लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरवन की घटना
- खेत की रखवाली के लिए रुका था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed