फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नारियों में अपार ऊर्जा व शक्ति- चंद्रमौलि

नारियों में अपार ऊर्जा व शक्ति- चंद्रमौलि

Thu, 08 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नारियों में अपार ऊर्जा व शक्ति- चंद्रमौलि

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। महिलाओं में अपार ऊर्जा, शक्ति और संभावनाएं हैं, बस उन्हें अपने आत्मबल को समझने की देरी है।


महिला दिवस पर सेठ रामदास गर्ल्स इंटर कालेज में विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य अतिथि प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज चंद्रमौलि शुक्ल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के रूप में दुर्गा, ज्ञान के रूप में सरस्वती और धन के रूप में लक्ष्मी देवी के स्वरूप की पूजा आदि काल से होती आ रही है। महिलाओं को व्यक्तिगत और दैहिक स्वतंत्रता के साथ ही व्यक्तित्व विकास की बात करनी चाहिए।


राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता स्त्रियों को मिले, यही समय की मांग है। विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज प्रथम अलका श्रीवास्तव ने कहा कि स्त्रियों के पिछड़ेपन का प्रमुख कारण उनका अशिक्षित होना है। सचिव प्राधिकरण देवाशीष ने कहा कि महिलाओं में प्रतिभाएं छिपी हैं। इनमें अत्यंत ऊर्जा है लेकिन उन्हें प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इस मौके पर कालेज प्रबंधक अचल अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता रामावतार शुक्ला, पैनल अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र नाथ मिश्रा, राम प्रताप कठेरिया, शिक्षक अनुज गुप्ता, शिक्षिका सावित्री मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


-विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed