फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   6 sapa leader arrested during protest

डिग्री कालेज के बाहर धरना दे रहे सपाई गिरफ्तार, गए जेल

Tue, 17 Dec 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
6 sapa leader arrested during protest
हरदोई में शहर कोतवाली में मौजूद हिरासत में लिए गए सपा नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। दिल्ली और अलीगढ़ समेत कई स्थानों पर विद्यार्थियों के उत्पीड़न और पिटाई का आरोप लगाकर सपा नेताओं ने शहर के सीएसएन डिग्री कालेज के बाहर मंगलवार सुबह धरना दिया। पुलिस ने धरना दे रहे सपा नेताओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने छह सपा नेताओं को जमानत न देकर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी मिलते ही सपाई आक्रोशित हो गए। जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के युवा नेता रामज्ञान गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू, नीरज अवस्थी, आनंद अवस्थी, अमित सिंह मीतू आदि मंगलवार सुबह सीएसएन डिग्री कालेज के गेट पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इन लोगों का आरोप था कि बिना किसी वजह के छात्र-छात्राओं के साथ सरकारी मशीनरी की मदद लेकर मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए और धरना खत्म करने की कोशिश की। इस पर कोतवाल सभी छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंच गए। शांतिभंग की आशंका में इन सभी के विरुद्ध चालान नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में भेज दिया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत धरना दे रहे सपा नेताओं को जेल भेजना गलत है। उन्होंने कहा कि 151 के तहत कार्रवाई किए जाने के बाद भी सपा नेताओं को जमानत दी जानी चाहिए थी, लेकिन अपराधियों की तरह बर्ताव करते हुए जेल भेज दिया गया। सपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे और पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed