फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   6 lac rupees jwellery theft from function

आशीर्वाद समारोह से छह लाख के जेवरों से भरा बैग लेकर फरार

Thu, 05 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
6 lac rupees jwellery theft from function
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरकुलर रोड पर एक मैरिज लॉन में चल रहे आशीर्वाद समारोह से मंगलवार देर रात बाइक सवार युवक जेवरों से भरे दो बैग लेकर भाग गए। कुछ दूरी पर बाइक पलटने से लोगों ने दोनों को पकड़ लिया, लेकिन उनका तीसरा साथी बैग लेकर बाइक से फरार हो गया। मैरिज लॉन के सीसीटीवी कैमरे में युवक की तस्वीर कैद हो गई है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में चीफ फार्मासिस्ट जयनारायण तिवारी के पुत्र चंद्रशेखर तिवारी इलाहाबाद बैंक लखनऊ में तैनात हैं। 30 नवंबर को उनका विवाह लखनऊ में ही हुआ था। मंगलवार को शहर के सरकुलर रोड स्थित मंडप में उनका आशीर्वाद समारोह था। देर रात 11 बजे परिवार के ही कुछ लोग स्टेज पर मौजूद थे। पास में जेवरों और नगदी से भरे दो बैग रखे थे। अचानक दो युवक स्टेज के पास पहुंचे। एक युवक ने बैग उठाकर दौड़ लगा दी तो उसका साथी भी भाग निकला। ये देखकर चंद्रशेखर के परिजन बाहर गए लेकिन तब तक आरोपियों ने बाइक पर खड़े तीसरे युवक को बैग थमा दिए। लोगों ने युवकों का पीछा किया।
विज्ञापन

कुछ दूर रफी अहमद किदवाई चौराहे के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई तो दो युवकों को दबोच लिया जबकि उनका साथी बैग लेकर भाग गया। घटना की जानकारी 112 पर दी गई तो पुलिस टीम मौके पर पहुुंची। पुलिस ने पकड़े गए युवकों को हिरासत में ले लिया। जयनारायण तिवारी के मुताबिक दोनों बैग में पांच से छह लाख रुपये के जेवर हैं। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी चौकी प्रभारी राहुल सिंह को भेजकर जांच कराई गई है। सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की तस्वीर मिली है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा और सुभाषनगर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed