{"_id":"62a38499dfff447a6f79cfa7","slug":"6-injured-in-tempo-accident-hardoi-news-knp701685459","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो पलटा, 6 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टेंपो पलटा, 6 सवारियां घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र में सांडी-शाहाबाद मार्ग पर भदेउना गांव के पास शुक्रवार सुबह सवारियों भरा टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में छह सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के भदेउना से शुक्रवार सुबह टेंपो हरदोई जा रहा था। टेंपो में 10 सवारियां थी। सांडी-शाहाबाद मार्ग पर टेंपो ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार शिवम गुप्ता (22), उनकी मां सीता (39), भाई शिवा (13) निवासी सुरजूपुर, स्वाती (18), मीरा (30) व इस्मती गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।