{"_id":"6400daa89e5cab75e70ac924","slug":"59-liters-of-mustard-oil-seized-25-liters-destroyed-hardoi-news-c-12-1-105942-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मिलावट की आशंका पर 59 लीटर सरसों का तेल सीज, एक्सपायरी डेट का 25 लीटर नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मिलावट की आशंका पर 59 लीटर सरसों का तेल सीज, एक्सपायरी डेट का 25 लीटर नष्ट कराया
Thu, 02 Mar 2023 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
59 लीटर सरसों का तेल सीज, 25 लीटर कराया नष्ट
- मिलावट की आशंका पर टीम ने 10 नमूना लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने 59 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया। इसके साथ ही वैधता समाप्त पाए गए 25 लीटर सरसों के तेल को नष्ट कराया।
इसके साथ ही 10 नमूना लिए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सतीश कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड पर राजेश कुमार दुग्ध संग्रहकर्ता से मिश्रित दूध की आशंका पर दूध का नमूना, शकील से मिश्रित दूध का नमूना, कस्बा बेनीगंज बाजार स्थित संतोष कुमार और विष्णु किराना स्टोर से रंगीन कचरी के नमूने लिए गए हैं। बेनीगंज बाजार में रामू किराना स्टोर से सौंफ, कोथावां में गुप्ता किराना स्टोर से रंगीन कचरी, राज किराना स्टोर से छोहारा 356, संडीला स्थित आयुष किराना स्टोर से रंगीन सौंफ व सरसों के तेल का नमूना लिया गया है। आयुष किराना स्टोर पर करीब 59 लीटर सरसों के तेल को मिलावट की आशंका पर सीज किया गया है। सीज तेल विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया है। 25 लीटर सरसों के तेल की वैधता तिथि निकल जाने के कारण उसे नष्ट कराया गया है। यहां रमाशंकर की दुकान से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का नमूना लिया गया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, अनुराधा कुशवाहा, खुशीराम, रामकिशोर व घनश्याम वर्मा तथा सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।